Search

 
 
 

आदित्यपुर : 23 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ राजद नेता का पुत्र समेत दो गिरफ्तार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस ने रविवार की शाम श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के पास से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में अलकतरा ड्रम बस्ती निवासी राजद नेता विद्याधर नायक का पुत्र अश्विन नायक भी शामिल है. इस संबंध में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया है. गिरफ्तार युवकों में अलकतरा ड्रम बस्ती का अश्विनी नायक और कार्तिक लोहार शामिल है. दोनो युवकों के पास से 23 पुड़िया ब्राउन शुगर जो करीब 10 ग्राम की मात्रा में है जब्त किया गया है. दोनो को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही