Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कार्य में लापरवाही बरतने पर आदित्यपुर थाना के दो सब इंस्पेक्टर निलंबित

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर थाना में पदस्थापित दो सब इंस्पेक्टर को एसपी आनंद प्रकाश ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में की है. निलंबित किए गए पुलिस पदाधिकारियों में सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और राजीव कुमार शामिल हैं. इससे पूर्व दोनों पुलिस पदाधिकारी कांड्रा थाना में पदस्थापित थे. इसे भी पढ़ें : सरिया:">https://lagatar.in/sariya-thieves-broke-the-lock-of-a-closed-house-and-looted-property-worth-lakhs/">सरिया:

बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए लाखों की संपत्ति
बता दें कि इन पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई थी. जिसके बाद उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए इन्हें निलंबित किया गया है. बताया जाता है कि एसपी द्वारा यह कार्रवाई तीन दिनों पूर्व की गई है. बता दें कि हाल के दिनों में कार्य को लेकर कई पुलिस पदाधिकारियों पर गाज गिरी है. जिले के एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को चेतावनी दी है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही