Search

 
 
 

Adityapur : अवैध बालू ले जाते दो वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस ने सोमवार की रात अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चलाकर दो वाहनों को जब्त किया है. यह कार्रवाई खनन विभाग और एसपी के निर्देश पर हुई है. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है. फिर भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में बालू घाटों से अवैध बालू खनन का खेल जारी है. इस क्रम में सोमवार की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया बस्ती और आरआईटी मोड़ से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर और एक टाटा 407 जब्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-villagers-angry-due-to-non-repair-of-water-tower-in-dokaghutu/">Dumaria

: डोकाघुटू में जलमीनार की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण नाराज
हालांकि एक वाहन का चालक भागने में सफल रहा, लेकिन दूसरा चालक पकड़ लिया गया है. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर छापामारी करते हुए थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती व आरआईटी मोड़ के पास से एक ट्रैक्टर और एक टाटा 407 गाड़ी को जब्त किया है. गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर और टाटा 407 गाड़ी बिना चालान का बालू ले जा रहा है. इस सूचना के बाद भाटिया बस्ती के पास दोनों गाड़ियों को रोका गया. इसके पूर्व ही गाड़ी चालक पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिसमें एक चालक को दबोच लिया गया है और दूसरा भागने में सफल रहा. दोनों गाड़ियों को थाना लाया गया. पुलिस अवैध खनन का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-sit-interrogated-many-people-in-the-embezzlement-case-of-rs-100-crore/">रांची:

100 करोड़ की हेराफेरी केस में एसआईटी ने कई लोगों से की पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही