Search

 
 
 

Adityapur : मुस्लिम बस्ती से कादिम खान परिवार की दो महिला 215 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से 24 अगस्त की रात छापेमारी कर 215 पुड़िया (14.40 ग्राम) ब्राउन शुगर के साथ दो महिला को गिरफ्तार किया है, जिसे आज पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यह जानकारी प्रेस वार्ता में सरायकेला-खरसांवा जिले के एसपी मुकेश लुनायत और आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-fourth-kolhan-divisional-conference-of-aituc-organized-in-maubhandar/">Ghatshila

: मऊभंडार में एटक का कोल्हान प्रमंडलीय चतुर्थ सम्मेलन आयोजित
उन्होंने बताया कि शनिवार को बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें एच रोड मुस्लिम बस्ती से 24 वर्षीय महिला निशा खान उर्फ निशा खातून के पास से 113 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 1520 रुपये नगद जबकि रुखसार खान नामक 26 वर्षीय महिला के पास से 102 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-the-pond-like-pits-near-the-roundabout-were-filled/">Chandil

: गोलचक्कर के पास बने तालाबनुमा गड्ढों को भरा गया
बता दें कि निशा खातून कुख्यात सद्दाम खान की बीवी है जबकि रुखसार खान औरंगजेब खान की बीवी है. दोनों बस्ती के कुख्यात कादिम खान के भाई हैं. बता दें कि बस्ती में ड्रग्स का सबसे बड़ा पैडलर कादिम खान की बीवी डोली परवीन है. एसपी ने बताया कि निशा खातून का अपराधिक रहा है, उस पर आदित्यपुर थाना में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में पुअनि जयराय कुमार सोनी, महिला पुअनि अनिता सोरेन, पुअनि राग कुमार सिंह के साथ टाईगर मोबाइल के जवान नितिश कुमार पांंडेय, सिपाही शिव शंकर दास और महिला सिपाही चुड़ामनी हेम्ब्रम शामिल थी. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-distribution-of-free-bleaching-powder-in-govindpur/">Jamshedpur

: गोविंदपुर में निःशुल्क ब्लीचिंग पाउडर का वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही