Search

 
 
 

आदित्यपुर : बाइक सवार दो युवक ट्रक के धक्के से घायल, थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया ब्लॉक के समीप केडिया पेट्रोल पंप के पास ट्रक (जेएच05सीई- 0305) ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी से दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक आदित्यपुर से कांड्रा की ओर जा रहे थे. वहीं ट्रक भी आदित्यपुर से कांड्रा की ओर जा रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fourth-wave-of-corona-active-case-doubled-with-one-death-in-seven-days/">जमशेदपुर

: कोरोना की चौथी लहर की आहट, सात दिन में एक मौत के साथ डबल हुआ एक्टिव केस
इसी दौरान ट्रक चालक ने पीछे से बाइक सवार को ठोकर मार दिया. इसमें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक घायल हो गए. बाइक सवार युवकों की पहचान जयप्रकाश उद्यान निवासी आलोक कुमार एवं राकेश पांडे के रूप में की गई है. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही