Search

 
 
 

आदित्यपुर : अनियंत्रित हाइवा पुलिया के कलवर्ट से टकराया, बड़ा हादसा टला

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर चारडी पहाड़ी के समीप तेज रफ्तार से आ रहा डस्ट लदा एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे बने पुलिया के कलवर्ट से टकराकर रुक गया. इस दुर्घटना में हाइवा के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि हाइवा का चालक बाल-बाल बच गया है. घटना अहले सुबह की है. चालक ने बताया कि हाइवा का स्टेयरिंग लॉक हो जाने के कारण उसने अपना नियंत्रण खो दिया. इससे हाइवा पुलिया के कलवर्ट से टकराकर रुक गया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया है. सुबह का समय होने के कारण सड़क वीरान था अन्यथा हाइवा दूसरे वाहनों में टकरा सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-children-getting-educated-through-nrbc-school-in-toybo-village-of-saranda-once-considered-a-stronghold-of-naxalites/">किरीबुरू

: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा सारंडा के टोयबो गांव में एनआरबीसी स्कूल के जरिये शिक्षित हो रहे बच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही