Search

आदित्यपुर : हिंदू नववर्ष में कई कार्यालयों का सरायकेला कोषागार से वेतन न होना दुर्भाग्यपूर्ण

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला कोषागार में कई दिनों से वेतन विपत्र पड़े रहने के बावजूद कई कार्यालयों का वेतन का भुगतान हिंदू नववर्ष के वजह से नहीं हो पाया है. इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है. कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं होने से उनके कार्य प्रभावित हो रहे हैं. कई कर्मियों को वेतन से ही ईएमआई का भुगतान करना पड़ता है जो कि नहीं कर पाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-despite-partly-cloudy-sky-the-temperature-of-the-city-crossed-42-degree-celsius/">जमशेदपुर

: आंशिक बादल के बावजूद 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा शहर का तापमान
लिहाजा उन्हें फाइन देना पड़ रहा है. जानकारी देते हुए कर्मचारी नेता शशांक गांगुली ने इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कहा और जल्द सभी कार्यालयों का वेतन पारित करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ईएमआई नहीं भरने औऱ इसके एवज में फाइन लगने पर कर्मियों में वेतन में विलंब होने से काफी नाराजगी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp