Search

 
 
 

आदित्यपुर : सार्वजनिक काली पूजा कमेटी MIG के पूजा पंडाल का  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा कमेटी एमआईजी के पूजा पंडाल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार शाम को किया. उन्होंने 1000 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा. मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोश्वामी, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, कांग्रेस नेता अजय सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, एनआईटी डायरेक्टर केके शुक्ल, डीएवी के प्राचार्य ओपी मिश्रा, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन, शम्भू नाथ सिंह, आर के सिन्हा, पत्रकार छोटकू जी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो आदि मौजूद थे. उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने किया. मौके पर शहर के चिकित्सक डॉ नागेंद्र सिंह, पद्मश्री जमुना टुडू, छऊ के मुखौटा निर्माता सुशांत कुमार आचार्या को मुख्य अतिथि ने उनके कृति व सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया.

26 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम का आयोजन

अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि मां काली का आंगन हर वर्ष सजता है और उसमें में जरूर आता हूं. आज आयुर्वेदिक के जनक धन्वंतरि दिवस है, मैं प्रार्थना करता हूं वे सभी को स्वस्थ रखे. हम सब मानव जीवन के लक्ष्य को पूरा करें. भारत निरोग रहे इसपर शोध हो रहा है, आज इसी प्रकार का आयोजन विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित था. कमेटी के द्वारा 26 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें भोजपुरी गीत यूपी की अनुपमा यादव प्रस्तुत करेंगी. मौके पर वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया.

यह रहे मौजूद

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विस के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा रहेंगे. उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री महाचंद्र सिंह, सांसद पीएन सिंह, पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व विधायक बिरंची नारायण भी मौजूद रहेंगे. इस बात की जानकारी कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने दी. कार्यक्रम में चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, सह सचिव सुमित कुमार आदि शामिल थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही