Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रोड नंबर 14 के पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति आदित्यपुर 2 रोड नंबर 13-14 के पंडाल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, शैलेंद्र सिंह, राकेश सिंह, जगदीश मंडल, विनोद सिंह, सुनील श्रीवास्तव, पार्षद रिंकू रॉय, उषा पाण्डे, बैकुंठ चौधरी, आदि मौजूद थे. अध्यक्षता निरंजन मिश्रा ने संचालन स्वप्निल सिंह ने किया. अपने संबोधन में श्री मुंडा ने शुभकामना देते हुए आज के दिन महासप्तमी पर कालरात्रि की पूजा अर्चना की बात कही वहीं आज के ही दिन महात्मा गांधी की जयंती भी है. गांधीजी ने स्वतंत्रता आंदोलन की नींव रखी थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Adityapur-Arjun-1.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-ashok-modi-arrested-in-house-demolition-case-land-mafia-has-been-arrested-on-saturday/">कोडरमा

: घर तोड़े जाने के मामले में अशोक मोदी गिरफ्तार, शनिवार को भू-माफिया की हो चुकी है गिरफ्तारी
आज आजादी का 75 वर्ष पूरा हुआ हमें आज मूल्यांकन नहीं अवलोकन करना चाहिए. आज समर्पित भाव से हम मां की पूजा कर रहे हैं. हमें अपने देश के बारे में सोचना चाहिए. गांधी जी ने मरते समय भी हे राम कहकर प्राण त्यागे थे. आज हमें ऐसी संस्कार पैदा करने की जरूरत है जहां समरसता हो, सरलता हो. जीवन उद्देश्य पूर्ण हो, हम नई भारत बनाएं. अगली पीढ़ी को संस्कार से जोड़ते हुए आगे बढ़े और नए भारत का निर्माण करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही