Search

 
 
 

आदित्यपुर : हादसे के शिकार युवकों के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

 
  • मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन, अस्पताल का बिल कराएंगे माफ
Adityapur (Sanjeev mehta) : साल के पहले दिन आदित्यपुर बाबा कुटी के सड़क हादसे में हुई छह युवकों के मौत की हृदय विदारक घटना के पीड़ित परिवारों से मिलने मंगलवार की शाम केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बाबा कुटी आश्रम पहुंचे. उन्होंने घटना के एक एक पहलू की जानकारी ली और इसे अनहोनी घटना बताया. उन्होंने कहा कि वैसे होनी को कोई टाल नहीं सकता है. उन्होंने मृतक युवकों के परिजनों को सरकारी सहायता समेत सभी प्रकार के मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitishs-minister-said-there-is-no-plan-for-jdus-return-to-nda/">नीतीश

के मंत्री ने कहा, NDA में जेडीयू की वापसी का कोई प्लान नहीं
उन्होंने घटना के घायल युवकों की अस्पताल में चल रही इलाज का बिल भी माफ कराने का दिया आश्वासन. मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, उप मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, सुनील श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, भोगेन्द्र झा, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, ब्रह्मानंद झा, ललन शुक्ला, राकेश सिंह, राकेश मिश्रा, अमरनाथ ठाकुर, छोटू कुमार, रविशंकर सिंह, गजेन्द्र झा, कृष्ण गोपाल पिंटू आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही