Search

 
 
 

आदित्यपुर : मिथिला संकीर्तन मंडली के होली मिलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिवार की रात सरायकेला- खरसावां जिले की सामाजिक संस्था मिथिला संकीर्तन मंडली की ओर से आदित्यपुर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेत्री सह सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, कांग्रेस नेता नट्टू झा, मिथिला सांस्कृतिक परिषद से सुजीत झा, ललित नारायण मिश्र सामाजिक संस्था से शंकर पाठक, परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति से मानस मिश्रा, भाजपा नेता रमेश हांसदा कांग्रेस नेता सुरेशधारी, दिवाकर झा, अंबुज कुमार, स्वप्निल सिंह, राकेश मिश्रा, के अलावे विभिन्न राजनीतिक एवं समाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. होली मिलन में मिथिला के खास होली का आनंद लिया. बता दे कि दशकों से मिथिला संकीर्तन मंडली की ओर से होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-advocates-danced-to-songs-in-holi-milan/">आदित्यपुर

: होली मिलन में गीतों पर जमकर थिरके अधिवक्ता
इसमें आम से लेकर खास तक शिरकत करते हैं और मिथिला की होली का आनंद लेते हैं. विदित हो कि मिथिला खान- पान और मिठास के लिए प्रसिद्ध है. इनके होली में परंपरा और मिठास का आज भी समावेश नजर आता है. यही वजह है कि हर साल होली के मौके पर यहां सैकड़ो की संख्या में भाषा- सम्प्रदाय और राजनीति से ऊपर उठकर लोग यहां आते हैं और मिथिला के होली का आनंद लेते हैं. संस्था के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्र ने बताया कि पूर्वजों के परंपरा का हम आज भी निर्वहन कर रहे हैं यही हमारी पहचान है इसे इसी तरह आगे बढ़ाना है ताकि सांस्कृतिक विरासत बची रहे. इसे सफल बनाने में मंडली के अशोक झा प्रेमी, राजेश रंजन, लक्ष्मण झा, त्रिलोक मिश्रा, शंकर ठाकुर, पंकज मिश्रा, सुमन झा आदि की अहम भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-air-force-chief-air-chief-marshal-rks-bhadauria-joins-bjp/">पूर्व

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भाजपा में शामिल हुए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही