Adityapur (Sanjeev Mehta) : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू गुरुवार को दिवंगत भाजपा नेता गणेश महतो के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. बता दें कि बुधवार को अहले सुबह सरायकेला-खरसावां जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष, जमशेदपुर के प्रभारी के साथ सांसद प्रतिनिधि रहे गम्हरिया निवासी गणेश महतो का सुबह टीएमएच में निधन हो गया था. वे गंभीर बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे थे. उनके निधन पर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, जिलाध्यक्ष विजय महतो, जिला प्रवक्ता राकेश मिश्रा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया था. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-cyber-miscreants-blew-72-thousand-in-the-name-of-buying-a-bicycle/">जमशेदपुर
: साइबर बदमाशों ने साइकिल खरीदने के नाम पर उड़ाये 72 हजार
: साइबर बदमाशों ने साइकिल खरीदने के नाम पर उड़ाये 72 हजार