Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गजिया बराज से मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, प्रेम-प्रसंग में हुई थी वैशाली जिले के फतेहपुर निवासी ​नीतीश की हत्या

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया पुलिस ने तीन माह पूर्व नुआगढ़ स्थित गंजिया बराज नाव घाट से मिले 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शव मामले का खुलासा किया है. मृतक की पहचान बिहार के वैशाली जिले के फतेहपुर निवासी ​नीतीश कुमार के रूप में हुई है. पूरा मामला ऑनर किलिंग का है. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम राहुल कुमार, विवेक रजक और उदेश राय है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त काले रंग का गमछा, चाकू, अभियुक्त का काले रंग का टीशर्ट, एक मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच-05 डीडी- 4794 को बरामद कर लिया है. शव मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू की तो ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया था.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-young-man-who-went-to-take-selfie-after-offering-namaz-was-beaten-up-injured-2-arrested/">आदित्यपुर

: नमाज अदा कर सेल्फी लेने गए युवक को पीटा, घायल, 2 धराए
[caption id="attachment_353979" align="aligncenter" width="425"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/mritak-ki-file-photo.jpeg"

alt="" width="425" height="319" /> मृतक नीतीश की फाइल फोटो[/caption]

एसपी आनंद प्रकाश ने मामले का किया उद्भेन

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर स्टेशन के समीप रहने वाले उदेश राय की 20 वर्षीय बेटी डॉली राय का प्रेम-प्रसंग ​​नीतीश के साथ चल रहा था. बीते 12 अप्रैल 2022 की दोपहर डॉली एवं ​​नीतीश को चोरी छुपे मिलते डॉली की मां मोहिनी देवी ने देख लिया. जिसके बाद ​​नीतीश वहां से भाग गया. मोहिनी देवी ने वापस घर आकर अपने पति उदेश राय एवं बेटा राहुल को पूरी बात बताई. घटना की जानकारी होने पर उदेश राय एवं राहुल कुमार ​नीतीश को ढूंढने निकले. राहुल ने अपने दोस्त विवेक रजक की सहायता से ​​नीतीश को ढूंढ निकाला और अपने पिता के साथ मिलकर उसकी जमकर पीटाई कर दी.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-addition-to-sadar-police-station-in-charge-in-west-singhbhum-many-sis-will-be-transferred/">चाईबासा

: पश्चिम सिंहभूम में सदर थाना प्रभारी के अलावा कई एसआई का होगा तबादला!

पिता को घर भेज दिया हत्या को अंजाम

राहुल ने अपने पिता को घर यह कहकर घर भेज दिया कि मैं ​​नीतीश को लेकर फार्म हाउस जा रहा हूं. वहां से उसे समझा- बुझाकर छोड़ दुंगा. उदेश राय वापस घर लौट गए. उसके बाद राहुल अपने दोस्त विवेक के साथ मिलकर​ नीतीश को हेसल स्थित फार्म हाउस ले गया. वहां राहुल एवं विवेक ने ​नीतीश को समझाया. उसके बाद फिर विवेक ने नीतीश को शराब पीने का ऑफर किया. इसी बीच राहुल अपने फार्म हाउस से एक चाकू लेकर अपनी पैंट में छिपा लिया. उसके बाद राहुल, विवेक एवं नीतीश एक ही बाइक पर बैठकर शराब लेने हेसल गए. वहां से एक बोतल शराब खरीदी और तीनों बाइक में बैठकर तलाई पहाड़ के पास चले गए. उस समय रात करीब 8 बज रहे थे. वहां तीनों ने बैठकर शराब और सिगरेट पी. उसके बाद राहुल ने व विवेक ​नीतीश को घुमाने के बहाने गंजिया डैम ले गए. वहॉं पहुंचने पर डैम किनारे साइड में गाड़ी खड़ी कर तीनों नदी में पैर-हाथ धोने लगे. उसी दौरान नीतीश का राहुल और उसके दोस्त ने गमछे से मुंह और नाक दबा दिया. इससे वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा. उसके बाद राहुल ने आपने पास मौजूद चाकू से नीतीश के दोनों हाथों की कलाई और गला काट दिया. घटना के बाद उसके बाद शव को उठा कर पानी में फेंक दिया और भागने के क्रम में चाकू को नहर में फेंक दिया और फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-reached-mgm-hospital-after-taking-rat-killer-after-being-cheated-by-lover/">जमशेदपुर

: प्रेमी से धोखा मिलने पर चूहे मारने वाली दवा खाकर एमजीएम अस्पताल पहुंची युवती

वैशाली जिले के फतेहपुर में मिले थे डॉली और नीतिश

नीतीश बिहार के वैशाली जिले के फतेहपुर का रहने वाला था जबकि डॉली का ननिहाल भी फतेहपुर में ही है. दोंनो की मुलाकात वहीं एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. डॉली के लौटने के बाद नीतिश उससे मिलने 12 अप्रैल को ही कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर पहुंचा था और उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही