Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आरओ प्लांट का खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने की करीब 18 हजार रुपये की चोरी

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आरओ प्लांट का खिड़की तोड़कर रविवार को दिन-दहाड़े अज्ञात चोरों ने करीब 18 हजार रुपये समेत प्लांट में लगे पंखे की चोरी कर ली है. इस संबंध में प्लांट संचालक राजेश वर्मा ने बताया कि दोपहर में वे प्लांट को बंद कर अपने घर खाना खाने गए थे. वापस आने पर उन्होंने पाया कि पीछे का खिड़की टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है. इसे भी पढ़े : बारिश">https://lagatar.in/trouble-due-to-rain-water-water-city-power-cut-know-the-condition-of-jharkhand/">बारिश

से परेशानी, पानी-पानी शहर, पावर कट, जानिये झारखंड का हाल…  

दिन-दहाड़े हुई चोरी से अधिकारी व कर्मचारी हतप्रभ

उन्होंने बताया कि अंदर जाने पर गल्ला का सामान भी उन्हें बिखरा हुआ मिला. साथ ही उसमें रखे करीब 18 हजार रुपये नगद गायब थे. वहीं, प्लांट से एक पंखा और नगद गायब होने की लिखित शिकायत राजेश ने आदित्यपुर पुलिस को दी है. सूचना पाकर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है. दिन-दहाड़े प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई चोरी से अधिकारी और कर्मचारी हतप्रभ है. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-tempu-and-car-collide-on-nh-18-near-baskatian-village-elderly-couple-injured/">घाटशिला

: बास्काटियां गांव के पास एनएच 18 पर टेंपू व कार में भिड़ंत, बुजुर्ग दंपती हुए घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही