Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर विकास विभाग 90.78 लाख की लागत से बनाएगी सड़क

 
  • जय प्रकाश नगर के लोगों की बहुप्रतीक्षित सड़क की मांग होगी पूरी
  • टाटा कांड्रा सर्विस रोड से लक्ष्य अपार्टमेंट तक बनेगी सड़क
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 अंतर्गत पड़ने वाली जय प्रकाश नगर (जेपी उद्यान) के लोगों का बहुप्रतीक्षित सड़क की मांग अब जल्द पूरी होगी. इस सड़क निर्माण योजना के लिए नगर विकास विभाग ने टाटा कांड्रा सर्विस रोड से लक्ष्य अपार्टमेंट तक सड़क निर्माण के लिए 90 लाख 78 हजार 900 रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए नगर निगम के खाते में इस मद की राशि भेज दी है. इस बात से जय प्रकाश नगर के लोगों में खुशी का माहौल है. बता दें कि इस सड़क के लिए कई लोगों ने वन विभाग से लेकर राज्य सरकार तक के पास प्रयास किए थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ed-raids-the-premises-of-sand-trader-punj-singh/">धनबाद

: बालू कारोबारी पुंज सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड
पहले तो वन भूमि के करीब 1 किलोमीटर जमीन पर बननेवाले सड़क के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने फिर इस योजना के लिए फंड की उपलब्धता को लेकर प्रयास किए जा रहे थे. बता दें कि करीब 5 वर्षों के उपरांत वन भूमि होकर जय प्रकाश नगर के लोगों को सड़क की सुविधा मिलने का सपना अब जाकर पूरा हो रहा है. चूंकि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए रास्ते वन भूमि से ही होकर आते हैं, ऐसे में जय प्रकाश नगर के लोगों को पक्के सड़क नसीब नहीं हो पा रहे थे. लोग बरसात हो या अन्य मौसम में कच्ची मार्ग से ही आवागमन करते थे. चूंकि सबसे बड़ी बाधा वन भूमि की थी जिसके वजह से नगर निगम भी यहां सड़क निर्माण की योजना नहीं बना पा रही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही