Search

 
 
 

आदित्यपुर: शहरी बेरोजगारों को सात प्रतिशत ब्याज पर केंद्रीय योजना के तहत मिलेगा ऋण

 
Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय सभागार में अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में दीनदयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋण देने के लिए टास्क फोर्स की बैठक हुई. अपर नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि स्वरोजगार करने वाले निगम क्षेत्र के लोगों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से अधिकतम दो लाख रुपये तक ऋण मुहैया कराया जाएगा. ऋण लेकर वे अपना किसी भी तरह का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे. प्राप्त लोन को आवेदक आसान किस्तों में बैंक को जमा करा सकेंगे. वहीं ऋण के एवज में बैंक आवेदकों से केवल सात फ़ीसदी ही ब्याज लेगा.   इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’">https://lagatar.in/fire-of-agneepath-violence-spread-in-13-states-12-trains-burnt-two-dead-internet-banned-in-bihar-haryana/">‘अग्निपथ’

हिंसा की आग 13 राज्यों में पसरी, 12 ट्रेनें फूंकी, दो मरे, बिहार-हरियाणा में इंटरनेट बैन

प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिये कपड़े का थैला वितरित करने का निर्देश

उन्‍होंने कहा कि स्वरोजगार करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिये यह सुनहरा अवसर है. सभी बैंक के प्रतिनिधियों को उनके बैंक से संबंधित स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह एवं पीएम स्वानिधि ऋण के लिये प्राप्त आवेदनों को समय पर निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया. साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिये बैंक प्रतिनिधियों को कपड़े का थैला वितरण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में नगर मिशन प्रबंधक विकास शुक्ला, मणि मुकुट, निखिल किरण, सत्यम भारद्वाज के अलावा सामुदायिक संसाधन सेविका, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं लाभुक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-senior-citizens-demand-25-percent-exemption-in-holding-tax/">आदित्यपुर:

वरिष्ठ नागरिकों ने मांगी अपने लिये होल्डिंग टैक्स में 25 प्रतिशत छूट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही