Search

 
 
 

आदित्यपुर : बैंक कॉलोनी में शिविर लगा वैक्सीनेशन कैम्प, 207 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 15 के बैंक कॉलोनी मांझी टोला दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 207 लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया गया. यह शिविर आम जनता की मांग पर पुनः दिनांक 09:09:22 को भी 11:00 बजे से दुर्गा मंदिर बैंक कॉलोनी मांझी टोला में फिर से लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर,">https://lagatar.in/bio-toilets-will-be-set-up-at-adityapur-gamharia-and-kandra-railway-stations-ready-for-20-lakhs/">आदित्यपुर,

गम्हरिया और कांड्रा रेलवे स्टेशन पर लगेंगे बायो टॉयलेट, 20 लाख में बनकर हुए तैयार
बुधवार को इस शिविर में पार्षद डॉ नथुनी सिंह के साथ स्वास्थ्य कर्मी आनंद भूषण सिंह और सेविका कुमारी रिंकी महतो और आरती महतो का सराहनीय योगदान रहा. काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर इसका लाभ उठाया और इस आयोजन की प्रशंसा की. मालूम हो कि लोगों से बार-बार कोरोना का बूस्टर डोज लेने के लिए लोगों से आग्रह किया जा रहा है. विभिन्न स्थानों में इसके लिए शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है. खास तौर पर सामाजिक संस्था लोगों को इसके लिए जागरूक कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही