Search

 
 
 

Adityapur : एनएसएमसी अस्पताल में बनेगा वैष्णो देवी मंदिर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के ईएमसी परिसर स्थित निर्माणाधीन नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल परिसर में 50 लाख की लागत से मां वैष्णो देवी का भव्य मंदिर बनेगा. जिसके लिए सोमवार को भूमिपूजन किया गया है. संस्थान के निदेशक मदन मोहन सिंह ने बताया कि अगले वर्ष तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही मां वैष्णो देवी के अनन्य भक्त हैं जिनकी कृपा से ही पहले पटना के बिहटा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई, फिर जमशेदपुर में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और अब यहां 650 बेड का अस्पताल के साथ 150 सीटर मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है. आज भूमि पूजन में निदेशक एमएम सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी विभा सिंह, प्रिंसीपल केएन सिंह, वाईस प्रिंसीपल एनके सिन्हा, डॉ जीएन शर्मा, चेयरमैन एनके झा, केके सिंह आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-construction-of-five-health-sub-centres-completed-in-the-block-people-are-still-not-getting-service/">Ghatshila

: प्रखंड में पांच स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण पूरा, अब तक नहीं मिल रही लोगों को सेवा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही