Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बच्चों को स्कूल ले जा रहा वैन खरकई पुल के पास पलटा

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर खरकई पुल के पास बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदू पीठ के समीप स्कूली बच्चों से भरा वैन (बीआर 16 के 6284) पलट गया. इससे वैन में आग लग गई. इसके बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही हिन्दू पीठ में मौजूद स्वयंसेवकों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत कर वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई स्कूली छात्र हताहत नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : एचडीएफसी">https://lagatar.in/hdfc-will-merge-with-hdfc-bank-on-july-1-will-become-the-worlds-5th-most-valuable-bank-with-a-value-of-13-77-lakh-crores/">एचडीएफसी

का HDFC बैंक में 1 जुलाई को मर्जर, दुनिया का 5वां सबसे मूल्यवान बैंक बन जायेगा
हालांकि कुछ बच्चों के बैग व किताबें जल गए हैं. बताया जा रहा है कि आदित्यपुर की ओर से स्कूली बच्चों को लेकर वैन चालक जमशेदपुर में स्कूल पहुंचाने जा रहा था. इसी बीच अचानक हिंदू पीठ के समीप वैन पलट गया और उसमें आग लग गई. उधर घटना के बाद बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई. परिजन मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को ले गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही