Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : TSLP के जनसुनवाई का ग्रामीणों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने किया विरोध

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (TSLP) के प्लांट में 1.2 एमटीपीए प्लांट विस्तारीकरण योजना को लेकर आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जनसुनवाई का जमकर विरोध शुरू कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से 10 किलोमीटर दूर हो रहे जन सुनवाई से प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण मरहूम रह जाएंगे. इसको लेकर ग्रामीणों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंच कर विरोध दर्ज कराया. दिलचस्प बात यह रही कि ऑटो क्लस्टर में चल रहे इस जनसुनवाई में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी पहुंचे हैं. उनकी अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के साथ भाजपा के नेता, आजसू पार्टी से जुड़े लोग और विस्थापित बड़ी संख्या में पहुंचे है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/jharkhand-congress-becomes-aggressive-for-rahul-gandhi-will-attack-against-modi-government/">राहुल

गांधी के लिए आक्रामक हुई झारखंड कांग्रेस, मोदी सरकार के खिलाफ करेगी तीखा प्रहार

रोजगार नहीं मिलने से जनसुनवाई का विरोध कर रहे हैं लोग

[caption id="attachment_598010" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Adiyapur-TSLP-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जनसुनवाई में उपस्थित लोग.[/caption] बता दें कि कंपनी द्वारा किए गए अतिक्रमण और फैलाए जा रहे प्रदूषण के साथ विस्थापित रोजगार नहीं मिलने से जनसुनवाई का खुलकर विरोध कर रहे हैं. जनसुनवाई में कंपनी को घेरने ग्रामीणों के साथ मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनके मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है. जनसुनवाई में जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओ रामकृष्ण कुमार, प्रदूषण नियंत्रण परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह समेत टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के पदाधिकारी गण मौजूद हैं. समाचार लिखे जाने तक जनसुनवाई जारी थी और लोगों का विरोध भी निरंतर बढ़ता जा रहा है. अब देखना यह है कि जनसुनवाई सफल होती है या असफल. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही