Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर टोल ब्रिज मोड़ पर सड़क सुरक्षा के तहत ट्रैफिक पुलिस और आदित्यपुर पुलिस ने बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया और चारपहिया के साथ बड़े वाहनों की भी जांच की गई. चालकों का जांच ब्रीथ एनालाइजर से किया गया, कि वे शराब पीकर तो वाहन नहीं चला रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों डीसी ने जिले के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिले के मुख्य चौक चौराहों तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था. गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घनाएं रोकने के लिए पांच जगहों पर ट्रैफिक लाइट स्थापित करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें :रंका">https://lagatar.in/ranka-formation-of-new-committee-in-the-meeting-of-ram-navami-puja-committee-sulpani-singh-became-the-chairman/">रंका

: रामनवमी पूजा समिति की बैठक में नई कमेटी का गठन, सुलपानी सिंह बने अध्यक्ष

15 लाख 30 हजार जुर्माना वसूला गया

[caption id="attachment_568629" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/WAHAN-JANCH-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> ब्रीथ एनालाइजर से जांच करती पुलिस.[/caption] जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि जनवरी में कुल 23 दुर्घटनाएं हुई है. जिनमें 20 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि जिले में चार ब्लैक स्पॉट हैं जिनमें दुगनी, कांड्रा टोल मोड़, घोड़ा बाबा चौक तथा बड़ाआमदा मोड़ शामिल है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जनवरी माह में यातायात नियमों के पालन के लिए चलाए जा रहे वाहन जांच में 15 लाख 30 हजार की जुर्माना वसूली की गई है. आज इसी निर्देश के आलोक में सघन वाहन जांच चलाई गई. बुधवार को वाहन जांच अभियान में ट्रैफिक पुलिस के साथ आदित्यपुर पुलिस भी शामिल रही. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-woman-of-basadiha-drank-pesticide-treated-in-chc/">चाकुलिया

: बासाडीहा की महिला ने पीया कीटनाशक, सीएचसी में इलाजरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही