Search

 
 
 

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम का वाहन सीवरेज के गड्ढे में फंसा, जेसीबी से निकाला गया

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अपने ही खोदे गड्ढे में खुद गिरना... कहावत को चरितार्थ कर रहा है आदित्यपुर नगर निगम की सड़कें. हुआ यूं कि सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे में आदित्यपुर नगर निगम का वाहन गिर पड़ा, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया. बता दें कि नगर निगम के द्वारा एस-एम टाईप से लेकर कल्पनापुरी तक लगभग 3 महीने पहले गड्ढा खोदा गया था जो अब तक ज्यों का त्यों छोड़ा हुआ है. इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही इससे जानमाल का खतरा भी बना हुआ गया. [caption id="attachment_401534" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Adityapur-JCB.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीवरेज के गड्ढे में फंसे नगर निगम के वाहन को निकालता जेसीबी.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sdpos-surprise-vehicle-investigation-campaign-created-a-stir-people-were-seen-running-away-with-vehicles/">किरीबुरू

: एसडीपीओ के औचक वाहन जांच अभियान से मचा हड़कंप, लोग वाहन लेकर भागते दिखे

जेसीबी ने निकाली नगर निगम की फंसी गाड़ी

आज दुर्भाग्यवश नगर निगम की ही सफाई कार्य में लगी गाड़ी फंस गई. घंटों तक वाहन को निकालने की कोशिश की गई लेकिन जब गाड़ी नहीं निकली तो अंत में जेसीबी बुलाकर गाड़ी को गड्ढे से निकाला गया. बता दें कि पूरे झारखंड में आदित्यपुर नगर निगम ही ऐसा निगम है जहां सड़क, सीवरेज, जलापूर्ति जैसे अनेकों मूलभूत सुविधाओं का खस्ता हाल है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-park-made-of-25-lakh-rupees-in-chas-is-useless/">बोकारो

: चास में 25 लाख रुपए से बने पार्क बेकार, सैकड़ों पौधे गायब

कमजोर प्रतिनिधत्व का खामियाजा भुगत रही सवा दो लाख आबादी

इन सारी योजनाओं पर नगर निगम का कमजोर प्रतिनिधित्व का खामियाजा आदित्यपुर नगर निगम के करीब सवा दो लाख की आबादी भुगत रही है. आज जब नगर निगम का वाहन गड्ढे में फंसा तो आमलोगों के मुंह से यह कहते सुना गया कि जो दूसरों के लिए गड्ढे खोदता है वही पहले गड्ढ़े में गिरता है. आज उसी का वाहन फंसा, अब पता चलेगा कि यहां के लोग किस कदर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही