Search

 
 
 

आदित्यपुर : ट्रेड लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर नगर निगम की विजिलेंस टीम ने वसूला जुर्माना

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद के निर्देश पर गुरुवार की शाम को नगर निगम की विजिलेंस दल ने शेरे पंजाब चौक के आसपास स्थित एवं दयाल ट्रेड सेंटर में अवस्थित सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में कई दुकानदारों द्वारा ट्रेड लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया जिसपर जुर्माना लगाते हुए 18,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया. जुर्माना देने वाले दुकानों में श्रेया मेडिकल, मेनका गिफ्ट कॉर्नर, दिलदार फ्लावर, क्वींस ब्यूटी पार्लर एवं श्याम ट्रेडर्स शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fearing-defeat-in-tripura-bjp-doing-violent-politics-pritam-bankira/">चाईबासा

: त्रिपुरा में हार के भय से हिंसक राजनीति कर रही भाजपा : प्रीतम बांकिरा

निरीक्षण अभियान जारी रहेगा - अपर नगर आयुक्त

टीम में प्रशिक्षु सहायक नगर आयुक्त शशि शेखर सुमन, मोटाय बानरा, शिखा कुमारी, नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, अनंत खालको, निगम टैक्स कलेक्टर शशि शेखर, स्पैरो सॉफ्टेक के सर्किल मैनेजर दीप नारायण दास, राज किशोर एवं नेटविंड के रंजना शामिल थे. प्रशिक्षु सहायक नगर आयुक्त द्वारा दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेने की अपील की. साथ ही सॉलिड वेस्ट यूजर चार्जेस का शुल्क अदा करने को कहा गया. सत्पथी होटल के पास अवस्थित होटल एवं ठेलों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने पर उनसे भी जुर्माना वसुला गया. अपर नगर आयुक्त ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा एवं सभी दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस के दायरे में लाया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही