Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गांव ही हमारी जड़ें हैं उसी की संस्कृति लेकर हम यहां तक पहुचे हैं : कोल्हान आयुक्त

Adityapur (Sanjeev Mehta) : उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक संस्थान एनआईटी जमशेदपुर में शनिवार को उन्नत भारत अभियान से जुड़े झारखंड के संस्थान समन्वयकों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला 2023 की शुरूआत हुई. उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हन आयुक्त मनोज कुमार, विशिष्ठ अतिथि के रूप में रांची स्थित झारखंड टेक्नॉलजी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विजय पांडे, हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के सह प्राध्यापक डॉ आर रमेश, एनआईटी जमशेदपुर के उपनिदेशक डॉ राम विनय शर्मा, कुलसचिव कर्नल डॉ निसिथ शर्मा एवं उन्नत भारत अभियान के संयोजक डॉ रणजीत प्रसाद मौजूद थे. उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कोल्हान के आयुक्त डॉ मनोज कुमार ने कहा कि गांव ही हमारी जड़ें हैं उसी की संस्कृति लेकर हम यहां तक पहुचे हैं. उन्होंने कहा कि वे केरा गांव जाकर गांव वालों से मिलना चाहेंगे. उन्नत भारत अभियान से जुड़े कार्यों में हर संभव प्रशासनिक मदद देना चाहेंगे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-jmm-workers-paid-tribute-to-jagannath-mahato/">मनोहरपुर

: जगन्नाथ महतो को झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

उन्नत भारत अभियान के संभावनाओं पर की बात

उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ रंजीत प्रसाद द्वारा कार्यशाला का उद्देश्य एवं परिचय दिया गया. जिसमें उन्होंने समाज के विभिन्न हितधारक संस्थाओ के संबंध के विषय में चर्चा की. उन्होंने बताया कि उन्नत भारत अभियान के माध्यम से शिक्षक, छात्र, प्रसाशन एवं सामाजिक हितकारी संस्थाएं कैसे एक साथ मिल कर समाज एवं शिक्षा का विकास कर सकती है. उन्होंने भारत के कृषि प्रधान देश होने पर कहा कि भारत एक उद्योग प्रधान देश भी रहा है एवं कृषि हर घर में होता था. तत्पश्चात विशिष्ठ अतिथि डॉ आर रमेश ने उन्नत भारत अभियान के संभावनाओं पर बात करते हुए कहा कि भारत में लगभग 1000 विश्वविद्यालय हैं जिसके अंदर लगभग 40000 महाविद्यालय है जिसमें 3 करोड़ विद्यार्थी एवं 15 लाख प्रोफेसर्स कार्यरत हैं. इतने विशाल शिक्षा तंत्र में यदि एक एक संस्थान भी यदि 2 से 5 गांव को अपना सेवा देते हैं तो लगभग दो लाख गांव के साथ शिक्षक एवं विद्यार्थियों का संबंध जुड़ सकेगा और हम भविष्य में किस स्तर पर होंगे. इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी बढ़ोत्तरी होगी. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bjp-st-morcha-organizes-employment-counseling-workshop-in-high-school/">मुसाबनी

: भाजपा एसटी मोर्चा ने हाईस्कूल में रोजगार परामर्श कार्यशाला का किया आयोजन

गोबर गैस से संबंधित प्रोजेक्ट का किया प्रजेंटेशन

उद्घाटन सत्र के पश्चात व्याख्यान एवं प्रस्तुतीकरण सत्रों की शुरुवात की गई, जिसमें डॉ आर रमेश द्वारा उन्नत भारत अभियान की भूमिका को ग्रामीण परियोजनाओं की दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया. अगले सत्र में डॉ जयेन्द्र कुमार ने एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों द्वारा विकसित किया गया सुरक्षा सिस्टम, एवं सार्वजनिक शौचालय के स्थान पर पानी डालने का सस्ता ऑटोमेटिक सिस्टम का प्रदर्शन किया. डॉ संगीता प्रसाद ने रापचा पंचायत में जल संग्रह से संबंधित किए गये कार्य का प्रदर्शन किया. डॉ राजीव कुमार ने गोबर गैस से संबंधित अपने प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन किया. आज के अंतिम सत्र में डॉ आर रमेश ने गांव के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों द्वारा किए गए नवाचार के बारे में बताया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही