Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सालडीह में बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सालडीह गांव के ग्रामीणों ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग लगातार बाइक चोरी की घटना से परेशान थे. इसके लिए वे लोग निगरानी भी कर रहे थे. बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने गांव के पास तीन संदिग्ध युवकों को घूमते देखा तो चोर होने की आशंका हुई. जिसके बाद तीनों को पकड़कर गम्हरिया पुलिस के हवाले कर दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-in-the-assembly-the-mla-raised-the-issue-of-damage-to-the-elephant/">चांडिल

: विधानसभा में विधायक ने हाथी से नुकसान का मामला उठाया

पुलिस कर रही तीनों से पूछताछ

पुलिस ने तीनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की जिसमें तीनों ने हाल के दिनों में एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार ली. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही के आधार पर बुरुडीह जंगल से चुराए गए बाइक को भी बरामद भी कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों के पास से अन्य सामान भी बरामद किए हैं. बताया जाता है कि सालडीह गांव में हाल के दिनों में मोबाइल फोन समेत अन्य चोरी की घटनाएं हुई हैं जिसमें इन आरोपियों के शामिल होने की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही