Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आसंगी के ग्रामीणों ने अवैध बालू उठाव करते छह ट्रैक्टर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Adityapur (Sanjeev Mehta)सरायकेला खरसावां जिले में मात्र तीन बालू घाटों को बालू उठाव के लिए टेंडर किया गया है. लेकिन ऐसा नहीं है कि बाकी बालू घाटों से खनन नहीं होता है. बल्कि ऐसे बालू घाटों से रात के अंधेरे में अवैध बालू का खनन जबरदस्त तरीके से होता है. हाईकोर्ट द्वारा सरकार को खनन रोकने के मामले में कड़े निर्देश देने के बावजूद यहां बालू का अवैध खनन बदस्तूर जारी है. इस बात का खुलासा बीती रात आसंगी घाट पर हुआ है जहां देर रात बालू खनन में लगे छह ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा है. ग्रामीणों ने रात में बालू उठाव करते छह ट्रैक्टर को पकड़ा है और उसे आरआईटी पुलिस के हवाले कर दिया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-rams-into-trailer-parked-on-nh-shankosais-youth-dies/">जमशेदपुर

: एनएच पर खड़ी ट्रेलर में जा घुसी कार, शंकोसाई के युवक की मौत

ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन के खिलाफ खुद संभाला मोर्चा 

[caption id="attachment_598473" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/RIT-THANA-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> आरआइटी थाना.[/caption] ग्रामीणों ने कहा कि जब पुलिस वाले निष्क्रिय दिखे तो उन्होंने स्वयं अवैध उत्खनन के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से रात 11:30 बजे के बाद खनन माफिया खरकाई नदी स्थित बालू घाट पर अवैध उत्खनन का काम कर रहे थे. जिसको लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस रात में अवैध उत्खनन की बात को नकारती आ रही थी. इधर पुलिस की कार्रवाई नहीं होते देख ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन के खिलाफ खुद मोर्चा संभाला और अवैध खनन कर रहे 6 गाड़ियों को जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-womens-cricket-club-defeated-kiriburu-super-women-by-five-wickets/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु वूमेन क्रिकेट क्लब ने किरीबुरू सुपर वूमेन को पांच विकेट से किया पराजित

रातभर ट्रैक्टर की आवाज से ग्रामीणों का जीना हराम

ग्रामीणों की माने तो देर रात अवैध उत्खनन का काम शुरू होता है जो कि सुबह 4:00 बजे तक बेरोकटोक चलती रहती है. वही रातभर ट्रैक्टर की आवाज से ग्रामीणों का जीना हराम है. इधर मामले को लेकर आरआई टी थाना प्रभारी सागर लाल महथा से पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली तो वे मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं. ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारी को भी दे दी है. बता दें कि देर रात ग्रामीणों द्वारा अवैध उत्खनन के खिलाफ ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद खनन माफिया और ग्रामीणों में टकराव की स्थिति बन गई थी लेकिन मौके पर पुलिस पहुंचकर टकराव को टाला. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-high-price-of-liquor-is-being-taken-in-government-shops-cash-memo-is-also-not-given/">आदित्यपुर

: सरकारी दुकानों में ली जा रही है शराब की अधिक कीमत, कैश मेमो भी नहीं दी जाती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही