Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : हैदराबाद काम करने गया झापड़ीशोल का युवक सुशील सरदार लापता

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के बनकटी पंचायत अंतर्गत झापड़ीशोल गांव से पिछले दिन सुशील सरदार नामक युवक काम करने हैदराबाद गया था. उसे जमशेदपुर के मनोज नामक युवक अपने साथ लेकर गया. मनोज ने 25 फरवरी को घरवालों को सूचना दी कि सुशील अब तक हैदराबाद नहीं पहुंचा है. वह कहां है इसकी कोई जानकारी नहीं है. सूचना पर सुशील की मां लखी सरदार अपने 22 वर्षीय लापता पुत्र सुशील की खोजबीन के लिए सोमवार को मुखिया प्रतिनिधि जुझार सोरेन के साथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/ghatshila-sushil-sardar-a-youth-who-went-to-work-from-jhaprishol-to-hyderabad-is-missing/">नोवामुंडी

: 7 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने सेल के जेनरल ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

25 फरवरी को मनोज ने सुशील के लापता होने की दी जानकारी

साथ ही साथ इसकी प्रतिलिपि अंचलाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को दी है. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर का मनोज नामक युवक उसे अपने साथ हैदराबाद काम दिलाने लेकर गया था. 25 फरवरी को सुशील के लापता होने की जानकारी मनोज ने दी. युवक की मां ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मनोज से पूछताछ कर बेटे की खोजबीन में मदद की जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही