Adityapur (Sanjeev Mehta) : सोमवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चमारू पंचायत भवन परिसर में वित्तीय साक्षरता शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आरबीआई के एजीएम अरविंद एक्का, अग्रणी जिला प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार शीट, डीपीएम शैलेन्द्र जारिका, नोगरा समद एवं एसएचजी सखी के अलावे ग्रामीण उपस्थित हुए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वित्तीय जागरूकता, बैंको के साथ लेन देन, सामाजिक सुरक्षा योजना, बैंकों में शिकायत निवारण प्रणाली, डिजिटल फ्रॉड साथ ही साथ अन्य बैंकिंग प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. आरबीआई एजीएम अरविंद एक्का द्वारा वर्तमान परिदृश्य में बैंकिंग के जरूरतों, डिजिटल धोखाधड़ी, शिकायत निवारण प्रणाली से अवगत कराया.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-dhanuj-who-cheated-billions-of-rupees-from-the-people-of-west-singhbhum-is-still-absconding/">किरीबुरु
: पश्चिम सिंहभूम के लोगों से अरबों रुपये ठगने वाला धनुज अब तक फरार
[wpse_comments_template]
Leave a Comment