Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कांड्रा के ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा में अवस्थित स्पॉन्ज आयरन और पावर उत्पादक कंपनियों द्वारा जानलेवा प्रदूषण फैलाया जा रहा हैं. इस बात से त्रस्त स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार को सरायकेला डीसी अरवा राजकमल को अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें :पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-9-killed-so-far-in-firecracker-factory-explosion-cid-probe-begins/">पश्चिम

बंगाल : पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की सीआईडी जांच शुरू, अबतक 9 की मौत

कंपनियों के धूल धुआं से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

कांड्रा स्थित कांकी ग्राम के निवासियों ने एक सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मंगलवार को डीसी को सौंपा है. जिसमें शिकायत गई है कि नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड, वनराज स्टील पावर लिमिटेड एवं अमलगम स्टील पावर लिमिटेड कंपनियों द्वारा भारी मात्रा में धूल धुआं और प्रदूषण फैलाया जा रहा है. जिसके कारण कांड्रा, डुमरा, रापचा, बुरुडीह पंचायत के लोगों का स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण प्रभावित हो रहा है. इसे बंद करना अत्यंत आवश्यक है. अन्यथा सभी ग्रामवासी आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधक और प्रशासन की होगी. ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, कांड्रा थाना प्रभारी, झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी को भी दी गई है. शिकायत करने वाले जनप्रतिनिधियों में कांकी ग्राम प्रधान बिक्रम सिंह सरदार, रायमारा वार्ड सदस्य हरिशंकर सिंह सरदार, एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल देव महतो के साथ अन्य ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-instead-of-tractor-lifting-of-sand-by-bicycle-and-scooty/">आदित्यपुर

: ट्रैक्टर के बजाय साइकिल और स्कूटी से हो रहा बालू का उठाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही