Search

 
 
 

आदित्यपुर : इच्छापुर में अमृत सरोवर योजना से हो रहे तालाब सौंदर्यीकरण का ग्रामीणों ने किया विरोध

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : इच्छापुर में अमृत सरोवर योजना से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. तालाब 5 बीघा में है, 67 वर्गफीट में तालाब का सौंदर्यीकरण होना है. बस्तीवासियों में भय है कि इससे उनके घर द्वार को नुकसान हो सकता है. इस बात को लेकर ग्रामीण तालाब के सौंदर्यीकरण का विरोध कर रहे हैं. रविवार को इसी मुद्दे को लेकर शिव मंदिर प्रांगण में निवर्तमान पार्षद धीरेन महतो ने आमसभा बुलाई और बस्तीवासियों से राय मशविरा किया. बैठक में तालाब की जमीन का दोबारा मापी कराने का निर्णय लिया गया. बता दें कि इस योजना का शिलान्यास एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के विधायक और मंत्री चम्पई सोरेन राजनगर में कई योजनाओं के साथ कर चुके हैं. अब जबकि नगर निगम के द्वारा तालाब सौंदर्यीकरण को लेकर मापी कराई जा रही है तो ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-day-pran-pratishtha-ceremony-at-the-newly-built-shivdham-temple-in-birsanagar-from-23/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में नव निर्मित शिवधाम मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 23 से

तालाब के साथ ड्रेन का निर्माण हो

[caption id="attachment_643819" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Adityapur-Talab-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इच्छापुर स्थित तालाब जिसका सौंदर्यीकरण होना है.[/caption] रविवार को आयोजित बैठक में इस बात को लेकर ग्रामीणों के बीच एकरूपता नहीं बन पाई है. बता दें इधर नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी योजनाओं का विरोध करने वाले के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर योजना को पूरी कराएंगे. गांव की महिलाओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि तालाब बने साथ में ड्रेन का निर्माण हो ताकि तालाब की शुद्धता बनी रहे. बता दें कि कुछ लोगों ने तालाब की जमीन पर ही बाथरूम का निर्माण करवाया है जिन्हें डर है कि उनका बाथरूम टूट जाएगा. पार्षद ने कहा कि गांव में जल संकट है इसलिए तालाब का जीर्णोद्धार बेहद जरूरी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही