Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कांड्रा में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा में अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को कांड्रा बाजार में बैठक आयोजित की. बैठक में उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि अगर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. बिजली कट से आम जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि 24 घंटे में महज 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल रही है. वहीं रपचा पंचायत के पूर्व उप मुखिया गुलाब चंद्र महतो ने कहा कि बिजली के इस प्रकार कटने से काफी दिक्कतें हो रही है. बच्चों को पढ़ाई करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही महिलाओं को विशेषकर रात में खाना बनाने में तकलीफ होती है.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cpi-ml-pays-tribute-to-charu-majumdar-on-his-martyrdom-day/">गिरिडीह

: भाकपा माले ने चारू मजूमदार के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

इलाके में बिजली सुचारु रुप से उपलब्ध हो

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग से यही मांग है कि बिजली इलाके में सुचारु रूप से उपलब्ध हो ताकि बच्चों को पढ़ने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो और बच्चों का भविष्य बन सके. साथ ही आदिवासी भूमि रक्षा पार्टी के मुख्य सलाहकार सह अध्यक्ष संग्राम मार्डी ने कहा कि बिजली की समस्या बहुत ही पुरानी है. उन्होंने कहा कि केवल एक पावर ग्रिड से ही ग्रामीण इलाके में लगभग 200 किलोमीटर तक 11000 का सप्लाई दिया गया है, जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्र हातनादा, शारदा बेड़ा में भी विद्युत आपूर्ति की गई है. जिसके कारण थोड़ी सी भी बारिश इन इलाकों में होती है तो विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workshop-organized-for-farmers-in-narsanda-village-of-sadar-block/">चाईबासा

: सदर प्रखंड के नरसंडा गांव में किसानों के लिए कार्यशाला आयोजित

औद्योगिक क्षेत्र को ज्यादा प्राथमिकता देती बिजली विभाग

यह सिलसिला विगत कई वर्षों से चल रहा है. जिसका खामियाजा कांड्रा सहित इन सभी पंचायतों के ग्रामीण इस समस्या से दिन प्रतिदिन जुझ रहे हैं. इस समस्या का समाधान कांड्रा में ग्रिड बनाने से ही मिलेगा. उन्होंने कहा की बिजली विभाग औद्योगिक क्षेत्र को ज्यादा प्राथमिकता देती है. चाहे कोई कांड्रा पंचायत के ग्रामीण हो या रापचा पंचायत के ग्रामीण हो या हुदू पंचायत के ग्रामीण हो सभी को 6 नंबर फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाती है. उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग इसकी और ध्यान नहीं देता है तो सभी गांव के ग्रामीण एकजुट होंगे एवं आंदोलन करेंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-workers-burnt-effigy-due-to-controversial-statement-on-president/">आदित्यपुर

: राष्ट्रपति पर विवादित बयान के खिलाफ भाजपा ने पुतला फूंका

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू, आदिवासी भूमि रक्षा समिति के मुख्य सलाहकार सह अध्यक्ष संग्राम मार्डी, समाज सेवी लाल बाबू महतो, कोटो दास, मधु गोराई, बम्बल दास, मनीष प्रसाद, रिंकू साव, प्रेम रजक, खोखन राजल, सुख चंद महतो, विनोद रजक, कृष्णा कुम्भकार, नरेश महतो, हीरा लाल सेन, महेश कालंदी, टिंकू साव, नित्यानन्द गोराई, डोमनी गोराई, गुरुचरण गोराई आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही