Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पुलिस की पहल पर विनायक गार्डेन निवासियों को मिला जलापूर्ति का आश्वासन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : विनायक गार्डेन में रहने वाले लोगों को 1 अगस्त से बिल्डर द्वारा जलापूर्ति की जाएगी. यह आश्वासन थाना प्रभारी आदित्यपुर राजन कुमार ने दिया है. पुलिस प्रशासन ने विनायक गार्डेन में रहने वाले लोगों द्वारा आंदोलन किये जाने की खबर मीडिया में आने के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए रविवार को विनायक गार्डेन निवासियों को थाना में बुलाकर पूछताछ की. इसके बाद बिल्डर को 1 अगस्त से पूर्व की तरह टैंकर से जलापूर्ति जारी रखने का निर्देश दिया. थाना प्रभारी ने बिल्डर को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनकी वजह से विधि व्यवस्था बिगड़ी तो इसके जिम्मेदार वे होंगे. बता दें शनिवार को विनायक गार्डन में रह रहे करीब 200 परिवारों ने बिल्डर के द्वारा 1 अगस्त से टैंकर जलापूर्ति बंद करने के नोटिस के बाद जमकर हो हंगामा किया था. वहां के लोगों ने बताया था कि विधि डेवलपर्स द्वारा विनायक गार्डन के लोगों को 24 घंटे पानी बिजली की सुविधा देने का वादा किया गया था. लोगों को 80-80 लाख रुपये में फ्लैट बेचा गया था, लेकिन बिल्डर अब पानी देने इंकार कर रहा हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpcs-mega-health-check-up-cum-blood-donation-camp-sangat-gathered-117-units-blood-collection/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी के मेगा स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर में उमड़ी संगत, 117 यूनिट रक्त संग्रह

वाटर हार्वेस्टिंग के बगैर नक्शा पास करना गलत

बिल्डर द्वारा शनिवार की सुबह जब 31 जुलाई से जलापूर्ति की सुविधा बंद करने का नोटिस चिपकाया गया था. यह देख विनायक गार्डेन निवासी उग्र हो गए थे और आंदोलन पर उतारू थे. विनायक गार्डेन निवासी अरविंद सिंह और राकेश कुमार ने बताया था कि वे लोग 2016 से यहां रह रहे हैं, बिल्डर द्वारा कभी भी समुचित जलापूर्ति नहीं की गई. कुछ दिनों तक बोरिंग का पानी मिला लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से वे लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. सर्विस टैक्स के नाम पर नाजायज तरीके से बिल्डर द्वारा जीएसटी भी वसूला जा रहा है. महिलाओं ने कहा ताजुब्ब है कि बगैर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के यहां नक्शा कैसे पारित किया गया है, अगर रेन वाटर हार्वेस्टिंग होता तो आज बोरिंग नहीं सूखती और यहां जलापूर्ति की समस्या नहीं होती. महिलाओं ने यह भी कहा कि उनसे दिसंबर तक का सर्विस टैक्स और जलापूर्ति का टैक्स अडवांस में लिया जा चुका है. फिर 31 जुलाई से कैसे पानी का आपूर्ति बंद किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही