Search

 
 
 

आदित्यपुर : विनोद श्रीवास्तव बने सरायकेला विस् संयोजक, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा आरआईटी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर एवं एकीकृत सिंहभूम के पूर्व ज़िला अध्यक्ष बिनोद श्रीवास्तव का आगामी लोकसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा का संयोजक नियुक्त होने पर फूल माला एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया. विनोद श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय कार्यकाल में लोकसभा अन्तर्गत आने वाले सभी विधानसभा एवं लोकसभा सीट जीताकर पार्टी को दिया था. सभी ने एक सुर में एकजुट होकर सरायकेला विधानसभा से ऐतिहासिक बढ़त दिलाकर सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा को जिताने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-champai-soren-met-former-cm-hemant-soren-in-hotwar-jail/">मुख्यमंत्री

चंपाई सोरेन ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से होटवार जेल में की मुलाकात
विनोद श्रीवास्तव को सरायकेला विधानसभा के लिए संयोजक बनाए जाने की घोषणा आज चाईबासा स्थित लोकसभा कार्यालय में भाजपा की लोकसभा चुनाव संचालन समिति एवं प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान लोकसभा प्रभारी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने की है. उन्होंने लोकसभा के अन्य विधानसभा के लिए भी प्रभारी, संयोजक की घोषणा की. इस मौके पर भाजपा ज़िला मंत्री मनोज तिवारी, वरिष्ठ नेता ब्रह्मानंद झा, ललन शुक्ला, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा, स्वप्निल सिंह, मण्डल महामंत्री पंकज सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री दीपक सिंह, श्याम बाबू दास, प्रकाश रंजन, रणधीर गुप्ता, धनंजय कुमार, पुरुषोत्तम उपाध्याय, अभिषेक विशाल, राकेश त्रिपाठी, विकाश सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही