Search

 
 
 

आदित्यपुर : विपिन बिहारी बने ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ब्याहुत कलवार समाज जमशेदपुर का नए अध्यक्ष के रूप में कुमार विपिन बिहारी को नियुक्त किया गया है. इस पर समाज से वर्षों से जुड़े पूर्व पदाधिकारी सह समाजसेवी राजेश कुमार मुन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुमार विपिन बिहारी ने वर्षों से समाज को अपनी सेवा देते हुए लगातार संगठन को मजबूत करने का काम किया है. मुन्ना ने कहा कि समाज के विकास के प्रति निष्ठा और समर्पण भावना को देखते कुमार विपिन बिहारी अध्यक्ष बनाना एक सराहनीय कदम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि विपिन बिहारी के नेतृत्व में ब्याहुत कलवार समाज शिखर पर पहुंचेगा. इस कार्य में समाज से जुड़े हर एक लोग बिहारी के साथ खड़े हैं. बता दें कि रविवार को साकची स्थित रामगढ़िया समाज प्रांगण में ब्याहुत कलवार समाज जमशेदपुर की ओर से भगवान श्री बलभद्र जी की जयंती समारोह में सर्वसम्मति से कुमार विपिन बिहारी को समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-by-september-10-you-will-be-able-to-apply-for-the-post-of-legal-aid-defense-counsel/">जमशेदपुर

: 10 सितंबर तक कर सकेंगे लिगल ऐड डिफेंस कौंसेल पद पर आवेदन
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित थे. उन्होंने संगठन के समाज हित किये जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की. साथ ही समाज को भवन निर्माण कार्य में सहयोग करने की बात कही. उन्होंने भी नवनियुक्त अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी के नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अगुआई में ब्याहुत कलवार समाज का चौतरफा विकास होगा. समारोह में समाज सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सबों ने माला पहनाकर नये अध्यक्ष को सम्मानित किया. इसमें मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष देवन बाबु, शंभू गुप्ता, राजेश कुमार (मुन्ना जी), बिनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, बालकृष्ण कुमार, रामजी प्रसाद, विजय भगत, मुन्ना भगत, राजेश भगत, देवेंद्र भगत, रामेशजी, राधेश्याम भगत, कैलाश भगत, उमेश भगत, धर्मेन्द्र भगत तथा समाज के अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही