Search

 
 
 

आदित्यपुर : जेवियर स्कूल में शिक्षकों को दिया गया व्यावसायिक प्रशिक्षण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि फादर पीटर फ्रांसिस एसजे ने शिक्षकों के शिक्षण पद्धति में नए-नए तकनीक का प्रयोग करने के लिए विस्तृत रूप से जानकारी दी. जिससे बच्चे खेल खेल के माध्यम से कुछ नया सीख सकें. इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में जमशेदपुर प्रोविंस के प्रोविंशियल फादर जेरी एस.जे उपस्थित रहे. फादर जेरी ने जेसुईट संस्थान द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को शिक्षकों के सामने रखा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-customer-complained-to-the-excise-department-for-taking-more-money-than-the-face-value/">मनोहरपुर

: अंकित मूल्य से अधिक पैसे लेने का ग्राहक ने उत्पाद विभाग से की शिकायत
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर टोनी राज एस.जे ने शिक्षकों से आगामी बोर्ड की परीक्षाओं में शत-प्रतिशत रिजल्ट के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य फादर दयानिधि, सिस्टर रश्मि, सिस्टर अर्चना, पूनम प्रियदर्शिनी और ज्योति सलूजा का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही