Adityapur (Sanjeev Mehta) : मंगलवार की शाम सरायकेला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अरवा राजकमल की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के संदर्भ में बैठक हुई. बैठक में डीसी के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए जाने वाले कार्य एवं गतिविधियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी साझा की. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-boring-started-in-kudlonga-2-news-including-150-people-were-forced-to-drink-dirty-water-of-the-well/">चतरा
: कुडलोंगा में बोरिंग शुरू, कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर थे 150 लोग समेत 2 खबरें
: 10 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त से मिला आदिवासी समन्य समिति, मांग पत्र सौंपा
: कुडलोंगा में बोरिंग शुरू, कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर थे 150 लोग समेत 2 खबरें
21 जुलाई से बीएलओ डोर टू डोर करेंगे सर्वे
उन्होंने कहा कि आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्री रिवीजन से संबंधित गतिविधियों के संपादन के लिए 15 जून 2023 से 16 सितंबर 2023 तक अवधि निर्धारित की गई है. 21 जुलाई 2023 से 30 अगस्त 2023 तक सभी बीएलओ डोर टू डोर सर्वे कर नाम जोड़ने (फॉर्म -06) नाम विलोपन (फॉर्म 07) अथवा नाम सुधार/दोबारा मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना/दिव्यांग को चिन्हित करने स्थान परिवर्तन करने हेतु (फॉर्म 08) से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे. साथ ही परिवार के मुखिया अथवा परिवार के किसी सदस्य द्वारा बीएलओ रजिस्टर में हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-adivasi-samanya-samiti-met-the-deputy-commissioner-regarding-10-point-demands-handed-over-the-demand-letter/">किरीबुरु: 10 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त से मिला आदिवासी समन्य समिति, मांग पत्र सौंपा
Leave a Comment