Search

 
 
 

आदित्यपुर : 1500 से अधिक मतदाता वाले बूथों के वोटर्स दूसरे बूथ में किए जाएंगे ट्रांसफर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अंचल कार्यालय सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को मतदान केंद्रों की समीक्षा बैठक की. बैठक में नगर निगम क्षेत्र के 16 मतदान केंद्रों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि उक्त सभी मतदान केंद्रों पर 1500 से अधिक मतदाता होने के कारण युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) कार्य आवश्यक है. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में किसी भी बूथ में 1500 से अधिक मतदाता नहीं होना चाहिए. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-truck-and-container-collided-on-nh-33-driver-injured/">चांडिल

: एनएच-33 पर आपस में भिड़ा ट्रक और कंटेनर, चालक घायल

निकट के बूथों में मतदाताओं का नाम समायोजित करने का दिया गया प्रस्ताव

इस मामले में राजनीतिक जनप्रतिनिधियों के सुझाव के आलोक में अन्य केंद्रों में मतदाताओं के नाम को परिवर्तित किया जाएगा. इस मौके पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया. इसमें 1500 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ संख्या 123, 124, 125 सेंट्रल पब्लिक स्कूल को पान दुकान चौक के समीप के बूथ संख्या-97 सामुदायिक भवन कल्पनापुरी को एसटाइप स्थित नियोजनालय, 152 डीएवी एनआईटी एवं मध्य विद्यालय, कृष्णापुर को निकट के बूथ में मतदाताओं का नाम समायोजित करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-footpath-shopkeepers-of-gamharia-market-protest-against-the-convenience-fee/">आदित्यपुर

: गम्हरिया बाजार के फुटपाथी दुकानदारों ने सुविधा शुल्क का किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही