Search

 
 
 

आदित्यपुर : शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान जागरूकता दौड़ का आयोजन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मतदान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप के अंतर्गत जिला प्रशासन और नगर निगम आदित्यपुर ने 13 नवम्बर को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदित्यपुर के युवाओं, छात्र-छात्राओं, जागरूक नागरिकों, युवक-युवतियों के आइकॉन के उत्साहवर्द्धक भागीदारी के बीच मतदान जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ एस टाइप मैदान में सम्पन्न हुई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिसेज इंडिया रनरअप आदित्यपुर की नेहा मिश्रा थीं. नगर निगम की अपर नगर आयुक्त सह प्रशासक रवि प्रकाश के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसे भी पढ़ें : विस">https://lagatar.in/assembly-elections-10-districts-of-jharkhand-are-adjacent-to-west-bengal-63-check-posts-are-being-set-up-to-keep-vigil/">विस

चुनाव : प. बंगाल से सटे हैं झारखंड के 10 जिले, 63 चेक पोस्ट बनाकर रखी जा रही निगरानी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Adityapur-Sweep.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उप नगर आयुक्त पारूल सिंह ने सभी का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में गम्हरिया प्रखंड के बीडीओ अभय द्विवेदी मौजूद थे. वे जिला प्रशासन की ओर से चुनाव आयोग के स्वीप कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयासरत हैं. उन्होंने भी उपस्थित लोगों का उत्साहवर्द्धन किया. कार्यक्रम का संचालन सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने किया. वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौबे और कराटे की चैम्पियन पूजा झा ने अपने विचार से युवक-युवतियों का उत्साहवर्द्धन किया. मौके पर सिटी मैनेजर अजय कुमार और पूर्व पार्षद सुधीर कुमार और अन्य उत्साही मतदाता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक उदय चंद्रवंशी ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही