Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वार्ड 20 झेल रहा उपेक्षा का दंश, कचरों का अंबार व अंधेरे का रहता है साम्राज्य

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम आदित्यपुर का रिहाइशी वार्ड कहा जानेवाला वार्ड नंबर 20 इन दिनों उपेक्षा का दंश क्षेल रहा है. इस वार्ड में महत्वपूर्ण कार्यालय हैं जिसमें आदित्यपुर थाना, पीएचईडी कार्यालय, बिजली विभाग का प्रमंडलीय कार्यालय, वन विभाग का डीएफओ कार्यालय, शहरी स्वास्थ्य केंद्र आदि शामिल हैं. इसके बावजूद इसके इस वार्ड में कचरों के अंबार के साथ स्ट्रीट लाइटों का रख रखाव नहीं होने से रात में अंधेरे का साम्राज्य रहता है. इस बात की कोई सुधि नहीं लेने वाला है. अप्रैल 2023 से नगर निगम का बोर्ड भंग होने के बाद पार्षदों का दायित्व छिन जाने के बाद से वार्ड की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-officers-went-on-long-leave-before-salary-recommendation/">रांचीः

वेतन अनुशंसा से पहले अधिकारी चले गए लंबी छुट्टी पर

अंधेरे में छिनतई और चोरी की घटनाएं बढ़ गई है

[caption id="attachment_684973" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ward-20-1e-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट[/caption] इस वार्ड के निवासी और तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने कहा कि नगर-निगम वार्ड नंबर 20 जिसके अंतर्गत गुमटी बस्ती आता है. बस्ती से होकर रेलवे-स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग का नाली जाम पड़ा है. नाली का कचरा बरसात में सड़कों पर बहता है. इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. इसी मार्ग में सरकारी डीप बोरिंग कराया गया है जिसके सामने ही कचरों का अंबार पड़ा हुआ है. इसके कारण नल से पीने का पानी ले जाने वाले महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है. वे बताते हैं कि इस वार्ड के स्ट्रीट लाइटों को भी अपने हाल पर छोड़ दिया गया है जिससे शाम ढलते ही इस वार्ड के सड़क और गलियां अंधेरे में डूब जाता है, जिससे छिनतई और चोरी की घटनाएं बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि वे नगर निगम के प्रशासक को इसके लिए ज्ञापन सौंपा है लेकिन उसपर अमल नहीं हो रहा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-theft-in-the-house-of-circle-inspector-and-retired-block-worker-in-shilpi-mahal-colony/">चाकुलिया

: शिल्पी महल कॉलोनी में अंचल निरीक्षक और सेवानिवृत्त प्रखंड कर्मी के घर चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही