Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बिजली-पानी की बर्बादी देश के रेवेन्यू की बर्बादी है : अर्जुन मुंडा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला जिला समाहरणालय के सभागार में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में शनिवार को सरायकेला-खरसावां व पश्चिमी सिंहभूम की डिस्ट्रिक्ट लेवल इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक हुई. बैठक में सरायकेला एवं चाईबासा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति एवं जर्जर तार एवं खंभों की स्थिति से अवगत कराते हुए यथासंभव निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश विद्युत पदाधिकारियों को दिया गया. विद्युत विभाग के जीएम श्रवण कुमार ने विद्युत आपूर्ति, विद्युत खपत, डिमांड, सब विद्युत स्टेशन एवं जिलावार उपस्थित ट्रांसफार्मर, खराब ट्रांसफार्मर, मरम्मत कार्य, 100 यूनिट फ्री योजना का लाभ समेत विभिन्न बिन्दुओं से सम्बंधित जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में डिमांड के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल करने के साथ ही कृषि क्षेत्र में अलग ट्रांसफर्मर से विद्युत सेवा बहाल करें. विद्युत सेवा एक बिजनेस मॉड्यूल भी है अतः क्वालिटी सर्विस जितनी अच्छी होगी बिजनेस उतना ही अच्छा होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-chamber-wrote-a-letter-to-the-railway-minister-on-the-continuous-delay-of-trains-between-tata/">जमशेदपुर

: चैंबर ने टाटा व रायपुर के बीच ट्रेनों के लगातार विलंब होने पर रेल मंत्री को लिखा पत्र

बिजली संरक्षण के लिए जागरूकता आवश्यक

केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों को क्वालिटी विद्युत सेवा एवं क्वालिटी सर्विस पर विशेष बल देने की बात कही. उन्होंने कहा स्थानीय विद्युत सेवा के वरीय पदाधिकारी/ क्षेत्रीय पदाधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुगमता से विद्युत सेवा बहाल करने के साथ साथ अपूर्ति सेवा से संबंधित समस्या एवं समाधान पर निर्णय लिया जा सके. उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संरक्षण के संदर्भ में विभिन्न माध्यम से जागरूक करने की आवश्यकता है. बिजली, पानी की बर्बादी देश के रेवेन्यू की बर्बादी है.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-view-of-monsoon-jugsalai-municipal-council-got-the-drains-cleaned/">जमशेदपुर

: मानसून के मद्देनजर जुगसलाई नगर परिषद ने कराई नालों की सफाई

यह थे बैठक में मौजूद

बैठक के क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मंत्री चंपई सोरेन के आप्त सचिव के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एवं तार-खंभों की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. आज की बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त सरायकेला प्रवीण कुमार गागराई, उप विकास आयुक्त पश्चिमी सिंहभूम, अपर उपायुक्त सरायकेला, अपर उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत प्रमंडल जमशेदपुर, सभी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही