Search

 
 
 

आदित्यपुर : 78 करोड़ से खैरबनी में बनेगा कचरा प्रबंधन प्लांट, आज होगा एग्रीमेंट

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : खैरबनी कचरा प्रबंधन प्लांट का एग्रीमेंट शुक्रवार को होगा. यह जानकारी नगर निगम के अपर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि प्लांट 78 करोड़ की लागत से बनेगा. इसके निर्माण के लिए तीन एजेंसी क्यूब बायो इनर्जी, सुकेन्द्रा इंफोटेक और एमरसजीपी इंफ्रा को ठेका मिला है. तीनों एजेंसी के साथ लीगली शुक्रवार को एग्रीमेंट होगा. एग्रीमेंट के अनुसार आने वाले 20 वर्षों तक एजेंसी को प्लांट का रखरखाव करना होगा. तीनों एजेंसी को संयुक्त रूप से 28 करोड़ रुपये सरकार से सब्सिडी मिलेगी. 22 करोड़ से सभी पांच नगर निकायों को अपने उपकरण खरीदने होंगे. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-income-tax-raid-on-premises-linked-to-dmk-minister-balaji-news-of-clash-between-workers-and-it-officials/">तमिलनाडु

: DMK मंत्री बालाजी से जुड़े परिसरों पर आयकर की रेड, कार्यकर्ताओं और आईटी अधिकारियों के बीच झड़प की खबर

पांच नगर निकाय को मिलेगा इसका लाभ

बता दें कि इस कचरा प्रबंधन प्लांट से आदित्यपुर के अलावा जेएनएसी, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और कपाली नगर परिषद को लाभ मिलेगा. उनके यहां से निकलने वाले ठोस कचरा का प्रबंधन एवं निस्तारण किया जाएगा. वर्तमान में सभी निकायों का कचरा यत्र-तत्र फेंका या जलाया जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए खतरनाक है. इस योजना का नोडल एजेंसी आदित्यपुर नगर निगम है और यहां के अपर नगर आयुक्त इसके नोडल अफसर हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही