Search

 
 
 

Adityapur : रेलवे ट्रैक के नीचे फटा जलापूर्ति पाइप लाइन

 
  • फॉल्ट खोजने में मेसर्स जिंदल को लगे पांच दिन
  • आदित्यपुर के रिहायशी और बस्ती में जलापूर्ति बाधित, लोग परेशान
  • 24 घंटे में जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक के नीचे जलापूर्ति पाइप लाइन फटा मिला है. इससे रिहायशी और बस्ती इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो गई है और लोग परेशान हैं. इस फॉल्ट को खोजने में जिंदल को पांच दिन लग गए. इसे दुरुस्त करने में जिंदल के कर्मचारी जुट गए हैं. बता दें कि आदित्यपुर के रिहायशी और बस्ती इलाकों में लोग मंगलवार से ही लगातार जलापूर्ति बाधित होने का दंश झेलना पड़ रहा है, जिसकी वजह से तकरीबन 18 हजार परिवारों को पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता से दो चार होना पड़ रहा है. बता दें कि आदित्यपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों में आज लगातार पांचवें दिन भी पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-whatever-responsibility-the-party-gives-us-we-will-fulfill-it-lotus-will-bloom-in-the-whole-of-jharkhand-babu-lal-soren/">Jadugoda

:  पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी निभाएंगे, पूरे झारखंड में खिलेगा कमल – बाबू लाल सोरेन
जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बाधित पेयजलापूर्ति के कारण स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा कोई जानकारी नहीं देने से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. बता दें कि यहां नगर निगम ने मेसर्स जिन्दल को जलापूर्ति का जिम्मा सौंप रखा है. पूर्व में पेयजल स्वच्छता विभाग यह कार्य करता था. मेसर्स जिन्दल के प्रतिनिधियों ने बताया कि फॉल्ट मिल गया है. इसे दुरुस्त किया जा रहा है. फॉल्ट रेलवे ट्रैक के नीचे होने से मरम्मत में परेशानी हो रही है. फिर भी 24 घंटे में फॉल्ट को दुरूस्त कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Potka">https://lagatar.in/potka-potholes-filled-220-on-mlas-initiative/">Potka

: विधायक की पहल पर एनएच 220 में भरे गये गढ्ढे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही