Search

 
 
 

आदित्यपुर : कॉलोनी में पांच दिन से जलापूर्ति ठप, 10 हजार परिवार पेयजल के लिए परेशान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में पिछले पांच दिनों से जल संकट बरकरार है. इससे आदित्यपुर कॉलोनी में पेयजल संकट बना हुआ है. पीएचईडी और नगर निगम को फॉल्ट ढूंढने में चीर दिन लग गए है, अब फॉल्ट मिला है जिसे दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है. औद्योगिक क्षेत्र के फेज तीन के पास जलापूर्ति का मेन पाइप लाइन सड़कर फट जाने से जलापूर्ति बाधित होने की वजह बताई गई है. फॉल्ट मिलने के बाद अब पीएचईडी पाइप बदलने के कार्य में जुट गया है. नगर निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार बुधवार की शाम तक पाइप बदलने का कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद गुरुवार से जलापूर्ति सामान्य रूप से होने की संभावना जताई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-rajkumari-mother-of-industrialist-sanjay-sarada-passes-away/">किरीबुरु

: उद्योगपति संजय सारडा की मां राजकुमारी का निधन

योजना अब-तक अधर में लटकी

बता दें कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से आदित्यपुर एक कॉलोनी के करीब 10 हजार परिवार पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. आदित्यपुर में सप्लाई जलापूर्ति का पाइप लाइन करीब 60 वर्ष पुराना है. जो हर जगह सड़ गया है. पाइप लाइन सड़ने की वजह से बराबर जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न होती रहती है. बता दें कि आदित्यपुर का सम्पूर्ण आबादी (60 हजार परिवार) के लिए 395 करोड़ रुपये की वृहद जलापूर्ति योजना बनी है, जिसके तहत 482 किलोमीटर नए पाइप लाइन भी बिछाए गए हैं. लेकिन इस योजना को पूरी करने में वन विभाग बाधा बनी हुई है जिससे 2021 में पूरी होने वाली यह योजना अब तक अधर में लटकी हुई है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-uncontrolled-truck-overturned-driver-narrowly-escaped/">बहरागोड़ा

: अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही