Search

 
 
 

आदित्यपुर : व्हाट्सअप ग्रुप से जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में दुरुस्त हो रही जलापूर्ति व्यवस्था - टोप्पो

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हो रही है. इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर पेयजल स्वच्छता डिवीजन अभय टोप्पो ने दी. उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन जिले की उपायुक्त विजया जाधव है. उपायुक्त पेयजल की स्थिति का हमेशा मोनिटरिंग करती हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-blind-football-competition-uttarakhand-became-the-overall-champion/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता : उत्तराखंड बना ओवर ऑल चैंपियन

11 ब्लॉक में कुल 11 चापाकल मिस्त्री की टीम कर रही काम 

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 ब्लॉक में कुल 11 चापाकल मिस्त्री की टीम काम कर रहे हैं. वे लोग भी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं. इसके अलावा कनीय अभियंता से लेकर कार्यपालक अभियंता तक के मोबाइल नंबर हेल्पलाइन नंबर के रूप में विज्ञापन के माध्यम से जारी किए गए हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के आठ प्रखंड जो जमशेदपुर डिवीजन में आते हैं उनमें वर्तमान में 17500 चापाकल चालू पोजिशन में है. जबकि 950 चापाकल जरूरी पाइप और अन्य उपकरणों की वजह से बंद है. वहीं गांव में जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जलमीनार भी स्थापित किए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 17500 सोलर जलमीनार स्थापित किया गया है. जिसका रखरखाव भी जलापूर्ति की टेक्निकल टीम कर रही है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-panchayat-committee-members-entangled-with-each-other-for-passing-the-plan/">घाटशिला

: योजना पारित करने को लेकर आपस में उलझे पंचायत समिति सदस्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही