- समारोह में देश के नामी लेखक एवं गीतकार होंगे शामिल
- कालू यादव सोरखाजी (हरियाणा), सुनील सागर (बिहार), राजेश राशिक, रूपेश प्रेमी, गीतांजलि यादव के होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
लाख अवैध भवन नियमित किये जाएंगे उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम संचालन समिति की बैठक कर अबतक की तैयारियों की समीक्षा की गई. इस बैठक में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से संचालक मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस बैठक में 21 तारीख को होने वाले कार्यक्रम केलिए विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजन, मल्यापर्ण एवं भक्ति गीतों के साथ शुभारंभ होगा. तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में अतिथियों तथा विशिष्ट जनों का स्वागत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बूढ़ा">https://lagatar.in/budha-pahad-have-full-faith-in-the-government-just-give-us-employment/">बूढ़ा
पहाड़ः सरकार पर पूरा भरोसा है…बस दे दे रोजगार कार्यक्रम के दौरान देश और समाज हित में यादव समाज के अबतक के योगदान पर कुछ प्रमुख वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा. समिति के द्वारा यदुवंशी समाज के लोगों के लिए आपस में परिचय और चर्चा के लिए व्यवस्था की गई है ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं अच्छे माहौल में एक दूसरे से परिचय कर सकेंगे. मौके पर समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा देने वालें बड़े बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही वैसे मेधावी बच्चे बच्चियां जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल किया है उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग के लड़के लड़कियों एवं महिलाओं के लिए खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके विजेता, उप विजेता को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : HDFC">https://lagatar.in/cid-arrested-the-person-who-distributed-fake-jobs-posing-as-hdfc-bank-official/">HDFC
बैंक का अधिकारी बता फर्जी नौकरी बांटने वाले को CID ने किया गिरफ्तार मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण देश के नामी लेखकों एवं गीतकारों जैसे कालू यादव सोरखाजी (हरियाणा), सुनील सागर (बिहार), राजेश राशिक , रूपेश प्रेमी, गीतांजली यादव शरीखे कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इस मौके पर कारगिल फाइटर मेजर हृदयानंद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेगें. प्रेसवार्ता में समिति के चेयरमैन सत्य प्रकाश सुधांशु, संरक्षक राज किशोर यादव, समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार, उपाध्यक्ष बीरेंद्र यादव, महासचिव उमेश यादव, नियंत्रक एस एन यादव, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, संगठन मंत्री राजेश यादव, बिंदेश्वरी यादव, बैजू यादव, राजेश यादव, विपिन यादव, शंभू यादव, उपेंद्र यादव, मथुरा प्रसाद यादव मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/santhal-villagers-stopped-four-lane-road-construction-due-to-demand-not-being-met-3-news-together/">संथाल
: मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क निर्माण रोका समेत 3 खबरें एक साथ [wpse_comments_template]
Leave a Comment