Search

 
 
 

आदित्यपुर : कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर रोड नंबर 16 के शीतला-हनुमान मंदिर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ के लिए बुधवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकली. शीतला-हनुमान मंदिर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ 25 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा. आज शाम 3 बजे से 6 बजे तक बनारस से पधारे सुधांशु कौशिक महाराज द्वारा भागवत कथा सुनाया जाएगा. इस अवसर पर 7 दिनों तक 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ के साथ बहेगी ज्ञान की गंगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ssp-inaugurated-marathon-race-on-the-third-day-of-goonj-mahotsav/">चाकुलिया

: गूंज महोत्सव के तीसरे दिन एसएसपी व विधायक ने मैराथन दौड़ का किया उद्घाटन

कलश यात्रा में ये लोग हुए शामिल

आज के कलश यात्रा में पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, चंदन सिंह, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, सतीश शर्मा, सुरेश धारी, पार्षद मालती देवी आदि लोग शामिल हुए. भागवत कथा आयोजन समिति में अध्यक्ष शैलेश शुक्ला, उपाध्यक्ष संजय कुमार, कोषाध्यक्ष ज्ञानवी देवी, संजीव द्वीवेदी, जितेन्द्र पांडेय, रविन्द्र पांडेय, सचिन्द्र झा, मुनचुन झा, बैकुंठ चौधरी, एसबी सिंह, इंद्रजीत तिवारी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही