Search

 
 
 

आदित्यपुर : नेशनल तीरंदाजी में स्वर्ण पदक विजेता अनिल लोहार का स्वागत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गुजरात के केवड़िया में संपन्न हुए 29वां एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर लौटे जिले के तीरंदाज अनिल लोहार का  रविवार को भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन द्वारा स्वागत किया गया. इसके लिए संगठन के द्वारा कांड्रा स्थित पिंड्राबेड़ा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने अनिल का फूल माला पहना कर स्वागत किया.बता दें कि उक्त चैंपियनशिप में पिंड़ाबेड़ा गांव निवासी अनिल लोहार ने दो स्वर्ण व एक रजत पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-booth-empowerment-was-discussed-in-the-meeting-of-bjp-booth-presidents/">आदित्यपुर

: भाजपा बूथ अध्यक्षों की बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

बेहतर प्रदर्शन करने का होगा प्रयास : अनिल

मौके पर अनिल लोहार ने मैदान में नियमित रुप से अभ्यास करते हुए और बेहतर प्रदर्शन करने का वादा किया. भ्रष्टाचार नियंत्रण के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जवाहरलाल महाली ने कहा कि तीरंदाजों ने गुजरात में बेहतर प्रदर्शन कर जिला व राज्य का मान बढ़ाया है. स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से भ्रष्टाचार नियंत्रण के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जवाहरलाल महाली, सरायकेला जिला के राहुल देव महतो, रापचा पंचायत की उपमुखिया सुनीता बाला महतो, कोच प्रेम चंद्र मार्डी एवं काफी संख्या में आर्चरी खिलाड़ी एवं गांव के युवा खिलाड़ी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही