Search

 
 
 

आदित्यपुर : न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में नए बीईईओ का स्वागत व पुराने को दी गई विदाई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय आदित्यपुर में बुधवार को नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) सुब्रतो महतो का स्वागत और पुराने बीईईओ कानन पात्रा को विदाई दी गई. प्रधानाचार्य संध्या प्रधान ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया और उनके द्वारा अपने कार्यकाल में दिये गए योगदान की चर्चा की. छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर उनका अभिनंदन किया. वहीं, आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई. मौके पर बीईईओ कानन पात्रा ने प्रखंड शिक्षा प्रसार में किये गए कार्यों की चर्चा की. साथ ही नव पदस्थापित बीईईओ सुब्रतो महतो ने प्रखंड शिक्षा प्रसार में अपना अमूल्य योगदान देने का भरोसा दिया. [caption id="attachment_378150" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/new-colony-high-school.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> अभिनंदन सह विदाई समारोह में मौजूद शिक्षिकाएं व स्कूली बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-world-breastfeeding-week-is-being-celebrated-in-anganwadi-centers/">चाईबासा

: आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा है विश्व स्तनपान सप्ताह

स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि ने हर संभव सहयोग देने का दिया भरोसा 

इस अभिनंदन सह विदाई समारोह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि समाजसेवी संजीव कुमार सिंह, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, पार्षद डॉ. नथुनी सिंह, प्रमोद गुप्ता समेत कई विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह ने विद्यालय के विकास में बन्ना गुप्ता फैंस क्लब की ओर से आगे भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया. उन्होंने विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने पर बधाई दी. साथ ही विद्यालय में स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से पानी की व्यवस्था के लिये डीप बोरिंग कराए जाने की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-4-tractors-loaded-with-sand-seized-in-raid-of-mining-officer-one-arrested/">धनबाद:

खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही