Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : साला को नहीं खोज पायी तो पुलिस ने जीजा को ले लिया हिरासत में, धरना पर बैठे परिजन

Advertisement
Advertisement
Adityapur : अगर कोई आरोपी किसी मामले में फरार है तो पुलिस के लिये यह बात आम है कि घर के किसी भी परिवार के सदस्य को पूछताछ के लिये थाने पर लेकर जाती है और उसपर दबाव बनाती है. कुछ इसी तरह का एक मामला सरायकेला-खरसावां जिले के लिये आदित्यपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला. साला एक युवती को लेकर फरार हुआ तो पुलिस ने जीजा को ही हिरासत में ले लिया है. इसके विरोध में परिवार के लोग थाने में ही धरना पर बैठ गये हैं और छोड़ने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह कैसा न्याय है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-jamshedpur-to-be-included-in-21-dry-zone-cities-of-the-country-by-2030/">आदित्यपुर:

2030 तक देश के 21 ड्राई जोन शहरों में शामिल होगा जमशेदपुर

जांच में पुलिस को कुछ भी नहीं आया है हाथ

आदित्यपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को मुकेश कालिंदी 20 मार्च की देर रात सुनियोजित तरीके से फरार हो गया. इसकी शिकायत युवती के पिता ने देर रात में ही थाने में जाकर की थी. घटना की जांच के क्रम में आदित्यपुर पुलिस प्रेमी युगल का पता नहीं लगा पायी तो रात को ही मुकेश कालिंदी के जीजा संजय कालिंदी को हिरासत में ले लिया. इसके विरोध में मंगलवार को संजय कालिंदी की पत्नी और सास आदित्यपुर थाने में ही धरना पर बैठ गयी है.

दोनों हैं रिश्तेदार

युवती संजय कालिंदी की चचेरी बहन है और भगाकर ले जाने वाला युवक रिश्ते में साला है. हिरासत में लिये जाने के विरोध में संजय कालिंदी की पत्नी और सास एक दुधमुंहे बच्चे के साथ थाना परिसर में धरना पर बैठ गयी है. पत्नी पुलिस से पति को छोड़ने की गुहार लगा रही है. वहीं आदित्यपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-weapons-were-being-sold-by-bike-in-mango-two-arrested/">जमशेदपुर

: मानगो में बाइक से बेच रहा था हथियार, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही