Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : केस नहीं उठाया तो घर पर आकर गाली-गलौज कर स्कूटी छीन ले गए दंपत्ति

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआइटी थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी की महिला राधिका राम ने बागबेड़ा के रहने वाले राधेश्याम और उनकी पत्नी पर केस वापस लेने की धमकी देते हुए स्कूटी की छिनतई कर लेने आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर पीड़िता ने आरआइटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसने एससी/एसटी एक्ट के तहत सरायकेला न्यायालय में केस दर्ज करवा रखा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-disposal-of-waste-on-the-banks-of-the-river-is-not-stopping-pollution-board-wrote-a-reminder-letter-to-the-corporation/">आदित्यपुर

: नहीं थम रहा नदी किनारे कचरों का निस्तारण, प्रदूषण बोर्ड ने निगम को लिखा रिमाइंडर पत्र

विरोध करने पर धक्का मार गिराया

उसी केस को उठाने की धमकी देते हुए सोमवार को उसके रेलवे कॉलोनी स्थित मकान में राधेश्याम और उसकी पत्नी रेखा देवी व एक अन्य व्यक्ति के साथ पहुंचे और गाली-ग्लौज करते हुए धमकी दिया. इसके बाद घर से स्कूटी उठाकर जाने लगे. विरोध करने पर धक्का मार गिरा दिया. इसके बाद केस नहीं उठाने की स्थिति में अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गये. पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि पुराने विवाद का मामला है, पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-young-man-injured-after-falling-from-the-bike/">मनोहरपुर

: बाइक से गिरकर एक युवक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही